लड़कियों पर फनी शायरी और जोक्स जो आपको हसा हसा कर लोटपोट कर देंगी

लड़कियों पर फनी शायरी जिनको पढ़ कर आप हसी से लोटपोट हो जायगे और अपनी फ्रेंड को ये फनी शायरी भेजने पर मजबूर हो जायगे।

क्या आपकी महिला मित्र परेशान है? और आपको लगता है वो काफी दिनों से हसी भी नहीं। तो यहाँ पर आपके लिए कुछ जोक्स दिए है जो लड़कियों के ऊपर लिखे हुए है आप इनको पढ़ो और भेजे किसी लड़की को जिसको हसाना चाहते है।

लड़कियों पर हंसी मजाक शायरी

लड़कियों पर फनी शायरी का यह संग्रह उनकी विशेषताओं, व्यवहार, रिश्तों, दैनिक दिनचर्या और पसंद-नापसंद को हास्यपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करता है। इन शायरियों के माध्यम से हमने लड़कियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर एक मजेदार नजर डाली है।

याद रखें, ये शायरियाँ केवल मनोरंजन के लिए हैं और किसी को भी अपमानित करने का इरादा नहीं है। हमें हमेशा सभी के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए और एक-दूसरे की विविधता का जश्न मनाना चाहिए। अगली बार जब आप किसी लड़की के साथ बातचीत करें, तो इन शायरियों का उपयोग करके उसे हंसा सकते हैं और एक मजेदार माहौल बना सकते हैं!

दिल की तमन्ना है तुझे पलकों पर बिठाऊँ,
पर तू 72 किलो की है दिल को कैसे समझाऊँ।

Funny Fat Girl Shayari Joke

प्यार में जीत हार से क्या लेना,
बस पिज्जा शेयर होना चाहिए।

 

चार दिन की जिंदगी 17 साल से जी रही हु,
कहीं मैं अमर तो नही हो गयी।

 

वो लड़की मुझे देख कर हंस रही है,
यानी मछली कांटे में फस रही है 🤣।

 

अगर कोई तुम्हें कहे मैं तुम्हें छोड़कर नहीं जाऊंगा,
तो भरोसा गया तेल लेने स्क्रीनशॉट लो पहले।🤣

 

तुम्हारी यादें ऐसी हैं जैसे,
WhatsApp के नोटिफिकेशन,
बार-बार आते रहते हैं।

फनी शायरी लड़कियों के लिए

भारतीय संस्कृति में शायरी का एक विशेष स्थान है। ये भावनाओं को व्यक्त करने का एक सुंदर और मनोरंजक तरीका है। जहां प्रेम, दर्द और जीवन के फलसफे पर शायरी लिखी जाती है, वहीं हंसी-मजाक और चुहलबाजी के लिए फनी शायरी का भी अपना ही मजा है। खासकर जब बात लड़कियों पर फनी शायरी की हो, तो माहौल में हंसी और ठहाकों की गूंज भर जाती है।

लड़कियों पर लिखी गई फनी शायरी अक्सर उनकी आदतों, फैशन सेंस या नखरों को हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शाती हैं। ये शायरी किसी को ठेस पहुंचाने के इरादे से नहीं, बल्कि मनोरंजन और हंसाने के उद्देश्य से लिखी जाती हैं। ये शायरी अक्सर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और लोगों को खूब गुदगुदाती हैं।

Funny Joke Girl

मेरी पर्सनल लाइफ इतनी पर्सनल है,
कि मुझे खुद भी नही पता इसमें क्या चल रहा है!

 

इतिहास गवाह है,
जब जब लड़कियों से करीबियां बढी है,
तब तब लड़को के पास गरीबीयां बढी है।

Ladkiya Ladko Ko Gareeb karti Funny

वो तो लड़कों का बस नहीं चलता,
वरना रोती हुई लड़की के फोटो पर भी लिख देते,
नाइस आंसू उफ क्या रोते हो आप!

 

अपने दर्द को छुपाना सीख लिया,
हर बात पर मुस्कुराना सीख लिया,
बस यह दो लाईन बोलकर,
सुंदर लड़कियों को पटाना सीख लिया।

 

1 दिन पकड़ेगी कोई बीमारी उसे,
मैंने बद्दुआएं दी है बहुत सारी उसे,
सोलह सोमवार के व्रत रखती थी,
पति तो मिलना ही तो सरकारी उसे।

 

चली जाती है ब्यूटी पार्लर में यूँ,
उनका मकसद है मिसाल-ऐ-हूर हो जाना,
अब कौन समझाए इन लड़कियों को,
मुमकिन नहीं किशमिश का फिर से अँगूर हो जाना।

 

अर्ज किया है वो तुम्हें DP दिखाकर गुमराह करेगी,
मगर तुम आधार कार्ड पर अड़े रहना!

Girl Beauty Funny Text

तेरा प्यार पाने के लिए मैंने कितना इंतज़ार किया,
और उस इंतज़ार में न जाने कितनों से प्यार किया।

ladki Pyar Par Funny Shayari

नींद आती है तो एक ख्वाब आता है,
ख्वाब में इक लड़की आती है,
और पीछे उसका बाप आता है,
फिर क्या फिर ना नींद आती है ना ख्वाब आता है!

 

हर लड़की पापा की परी नहीं होती है,
कुछ मम्मी की BMW भी होती हैं,
बर्तन मांजने वाली🤣!

Papa Ki Pari Funny Shayari

लड़कियों पर फनी शायरी 2 लाइन

Ladkiyo Par Funny Line

वो बोल रही थी भाग कर शादी करेंगे,
वो भाग गई मुझे लेजाना भूल गई।

 

डिजिटल जमाना है डिजिटल मोहब्बत करेंगे,
सट से दिल लगाकर, पट से दिल तोड़ेंगे।

Ladkiya dil todenge funny

आपकी स्माइल ने सारा सिस्टम हिला दिया,
कोमा से जागे मरीज को परमानेंट सुला दिया।

 

हकीकत में देखो इन्हें तो जुबान पर कई सवाल आते हैं,
लड़कियों के चेहरे 🤣 बस फोटो में ही कमाल आते हैं।

 

कभी कभी तो मुझे खुद से जलन होती है,
की कोई इतनी प्यारी बच्ची कैसे हो सकती है।

 

घर वालो ने कहा कुछ बनकर दिखाओ,
मैं उनके ऊपर बोझ बन गई🤣!

 

हमेशा सच बोलो,
और बोलते ही भाग जाओ।

 

कुछ बच्चे पैदा ही अपने घर का जलूस निकालने के लिए होते हैं,
और मुझे लगता है मैं वही औलाद हूं।🤣

लड़कियों पर फनी जोक्स

लड़कियों के पेट मे लोहा पच सकता है,
पर बात नही पचती🤣।

 

वो टाइम चला गया जब लड़कियां
सपनो में राजकुमार को
घोड़ो पर देखती थी,
अब तो उनके सपनो का राजकुमार
सिक्स पैक के साथ ऑडी में चाहिए!

बहुत दिनों की कड़ी मेहनत के बाद,
आज उसने रिप्लाई कर ही दिया,
और बोली, अगर दुबारा मैसेज किया तो,
तुम्हारा मुँह तोड़ दूंगी!

 

तीन चार साल बड़े लड़को को अंकल,
बोलने वाली लड़कियां, अपने से छह साल बड़े
गंजे पति को बेबी कहकर बुलाती हैं!

 

पुरूष चाहता है स्त्री उसका हाथ पकड़े
लेकिन स्त्री पकड़ती है उसकी नस,
समय-समय पर ऐसे दबाती है कि पुरुष
बिलबिला जाता है!

 

औरत को बस तीन सुख चाहिए,
सुंदर काया, पर्स मे माया,
और एक आवाज मे पति बोले आया!

 

खूबसूरत लड़कियां ज्यादा पढ़ती नही है,
वो जानती है उनके लिए ! दुनिया के किसी कोने में,
कोई गधा डॉक्टर या इंजिनियरिंग कर रहा होगा!

लड़कियों पर चुटकुले

Girl Chutkule

लड़की फ्रेंड बनती है तो,
शादी जैसी फिलिंग भले ही न आती हो,
पर जब Block करती है तो,
तलाक जैसी फिलिंग जरूर आने लगती है!

 

एक लड़की के सामने दूसरी लड़की की तारीफ करना,
पेट्रोल पम्प पर सिगरेट पीने के समान है!

 

लड़किया 4 जोड़ी चप्पल घिसवा लेंगी,
पर ये बात नही समझेंगी की,
स्कूटी ब्रेक से रोकी जाती है पैर से नही🤣!

 

लड़कियां लडको से बराबरी की बात करती है,
और लगाना उन्हें सिलेण्डर में रेगुलेटर भी नही आता!

लड़कियों की तारीफ फनी शायरी

हर लड़की दिल की बुरी नही होती,
कुछ खोपड़ी से सटकी हुई भी होती हैं!

 

जुल्फों में फूलों को सजा के आयी,
चेहरे से दुपट्टा उठा के आयी,
किसी ने पूछा आज बड़ी खुबसूरत लग रही है,
हमने कहा शायद आज नहा के आयी।

 

आपकी सूरत मेरे दिल में ऐसे बस गयी है,
जैसे छोटे से दरवाज़े में भैंस फँस गयी है।

 

बहुत खूबसूरत हो तुम फूल की तरह,
खुद को दुनिया कि नजर से बचाया करो,
सिर्फ आँखों में काजल ही काफी नहीं,
गले में नीम्बू-मिर्ची भी लटकाया करो।

 

लड़कियों से प्यार न करना क्योंकि,
दिखती हैं हीर की तरह,
लगती हैं खीर की तरह,
दिल में चुभती हैं तीर की तरह,
और छोड़ जाती हैं फकीर की तरह।

यहाँ पढ़े:

तो दोस्तों आपको कैसे लगी यहाँ पर लिखी हुयी मजेदार लड़कियों पर फनी शायरी। किसी भी लड़की को आसानी से हसाओ यहाँ पर दी हुयी शायरी का यूज़ करके। अगर आप और जायदा Funny Shayari in Hindi पढ़ना चाहते है तो हमारे ब्लॉग पर मेने और बहुत सी शायरी लिखी है उनको जरूर पढ़े।

Leave a comment