What is Shayari in Hindi | शायरी क्या है हिंदी में सरल शब्दों में पढ़े

शायरी लिखना एक ऐसी कला है जिसमें हम शब्दों का इस्तेमाल करके अपनी भावनाओं, अनुभवों, विचारों या जीवन की महत्वपूर्ण बातों को खूबसूरत और रचनात्मक तरीके से दूसरो के साथ साँझा करते हैं। इसे हम दूसरों के साथ साझा करते हैं ताकि वे हमारी भावनाओं को समझ सकें।

शायरी सरल शब्दों के माध्यम से भावनाओं और विचारों को एक खास और सुंदर तरीके से व्यक्त करने का एक तरीका है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों को छूना और उन्हें गहरी भावनाओं का अनुभव कराना होता है। शायरी लिखने वाले को शायर कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है कवि।

भारतीय भाषाओं में शायरी

भारत की भाषाओं जैसे हिंदी, पंजाबी, गुजराती और मराठी में शायरी का एक अनमोल योगदान है। हिंदी शायरी ने प्रेम, देशभक्ति और आध्यात्मिकता जैसे विषयों को विशेष महत्व दिया है। भारत के हर हिस्से में शायरी के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं, जो इसकी विविधता को दर्शाते हैं।

What is Shayari in hindi

शायरी का इतिहास

शायरी का इतिहास बहुत पुराना है और इसकी शुरुआत अरब देशों से मानी जाती है। इसकी जड़ें अरबी भाषा की कविताओं में हैं जो छंदबद्ध और लयात्मक थीं। वहां से यह फ़ारसी और तुर्की साहित्य में विकसित हुई और बाद में भारत पहुंची।

मुगल साम्राज्य के समय में शायरी लिखना और पड़ना काफी लोकप्रिय हुवा। उस समय लोग फारसी और उर्दू भाषाओं का ज़्यादा इस्तेमाल करने लगे थे, तो इस दौरान शायरी को एक खूबसूरत कला के रूप में देखा जाता था।

मिर्ज़ा ग़ालिब, गुलज़ार और राहत इंदौरी जैसे मशहूर शायरों ने ऐसी अद्भुत शायरिया लिखीं, जिनमें प्यार और दुख जैसी भावनाओं के साथ-साथ समाज और राजनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की गई। इस दौरान शायरी की अलग-अलग शैलियाँ बनाई गईं, जैसे ग़ज़ल, नज़्म, रुबाई और क़ता।

ग़ज़ल बहुत लोकप्रिय हुई क्योंकि इसमें प्यार और दुख को एक प्यारे तरीके से व्यक्त किया गया, जबकि नज़्म में कई तरह के विषय और विचार शामिल थे।

शायरी का मध्यकालीन स्वरूप

मध्यकालीन भारत में मुगलों के शासन के दौरान शायरी का प्रचलन काफी बढ़ गया। इसे केवल प्रेम और सौंदर्य के वर्णन के लिए ही नहीं, बल्कि उस समय के समाज और राजनीति पर टिप्पणी करने के लिए भी इस्तेमाल किया गया। अमीर खुसरो, जिन्हें हिंदी-उर्दू शायरी का पहला महत्वपूर्ण कवि माना जाता है, ने इसे लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्तमान युग की शायरी

आजकल शायरी में काफी बदलाव आया है और यह एक नया रूप धारण कर चुकी है। अब यह केवल प्यार और दुख की बात नहीं करती; बल्कि यह समाज, राजनीति, संस्कृति और जीवन के अन्य पहलुओं पर भी चर्चा करती है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इसे एक नई पहचान दी है, जिससे शायरों को बड़ी संख्या में पाठकों और श्रोताओं तक पहुंचने का अवसर मिला है।

शायरी के प्रकार

शायरी विभिन्न प्रकार की होती है। यह शैली और विषय के आधार पर अलग-अलग रूपों में पेश की जाती है।

ग़ज़ल

नज़्म शायरी का एक ऐसा रूप है जिसमें एक लंबी कविता है जिसमें एक से अधिक शेर होते हैं। एक ग़ज़ल में 5 से लेकर 25 तक शेर हो सकते हैं।

नज़्म

नज़्म, उर्दू साहित्य में कविता का एक प्रकार है जिसमें एक विषय पर कविता लिखी जाती है।

रुबाई और दोहा

रुबाई चार लाइनों की शायरी होती है जिसमें एक गहरी और प्रभावशाली बात कही जाती है। यह उर्दू और फ़ारसी साहित्य में बेहद लोकप्रिय है।

वहीं, दोहा एक दो पंक्तियों की कविता है।

मुक्तक शायरी

मुक्तक शायरी किसी भी बंदिश या नियम से मुक्त होती है। इसमें लेखकों को अपनी सोच और कल्पना को खुलकर व्यक्त करने की आज़ादी मिलती है। यह आधुनिक युवाओं के बीच प्रसिद्ध हो रही है क्योंकि यह व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का नया रूप है।

निष्कर्ष

शायरी केवल शब्दों का संगम नहीं है, यह विचार, भावनाओं, और संस्कृति का परछाई भी है। इसकी महत्ता शब्दों की सीमा से परे है। शायरी ने हर युग में लोगों को जोड़ने, प्रेरित करने और सोचने पर मजबूर किया है। इसे हिफाजत करना और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। शायरी न केवल साहित्य की धरोहर है बल्कि हमारी जड़ों और पहचान का भी अभिन्न हिस्सा है।

हमने अपने इस वेबसाइट पे अलग अलग तरह की शायरी सन्देश दिए हुए है आप उनको पढ़े और अपने दोस्तों के साथ साँझा करे।

  • Dosti Shayari: क्या आप भी अपने दोस्त के लिए अच्छी सी शायरी ढूंढ रहे है तो आप सही जगह पर है यहाँ पर हमने दोस्तों के लिए अलग अलग तरह की शायरिया दी है।
  • Sad Shayari: अगर आप के जीवन में किसी कारण दुःख आ गया है और आप बहुत उदास है और ऐसी शायरी देख रहे है जो आपको भावनाओं को दुसरो को बता सके तो मेने यहाँ पर बहुत सी सेड शायरी दी हुयी है आप उनको पढ़ सकते है।
  • Funny Shayari: आज की बिज़ी लाइफ में फन करना किसको नहीं पसंद होता! अगर आप भी अपने WhatsApp स्टेटस या पड़ने के लिए फनी शायरी ढूंढ रहे है तो मेने अपनी वेबसाइट पे काफी सारी शायरी दी हुयी है। फन करो और दोस्तों को भी भेजो।
  • Zindagi Shayari: ज़िन्दगी के संघर्षों के बारे में शायरी ढूंढ रहे है तो मेने अपने इस ब्लॉग में बहुत सारी जिंदगी के हर खूबसूरत लम्हा और मुश्किलें के ऊपर शायरिया लिखी हुयी है। यहाँ पर दी हुई शायरी जीवन के हर पहलू में सफल होने की प्रेरणा देती है। इनको पढ़े और सेयर भी करे।
  • Attitude Shayari: ऐटिटूड पर लिखी हुयी कुछ खास शायरी आप यहाँ अपर पा सकते है। यहाँ पर मेने लड़को और लड़कियों के लिए जबस्दस्त और ख़तरनाक ऐटिटूड शायरी दी है।

शायरी कितने प्रकार की होती हैं?

जब कोई भी शायर की कोई रचना लिखता है तो उसको शायरी कहते है। शायरी बहुत से प्रकार की होती है जैसे ग़ज़ल, नज़्म, दोहा, रुबाई , मर्सिया , कता, गीत इत्यादि।

शायरी का दूसरा नाम क्या है?

शायरी को कविता और इंग्लिश में पोएट्री भी कहा जाता है. शायरी लिखने वाले कवि को शायर कहते है।

Important Pages

  1. About Us
  2. Contact Us
  3. Privacy Policy